भारत
नहर में पैर धोना जिंदगी के लिए पड़ गया भारी, ऐसे मौत के आगोश में समा गई
jantaserishta.com
29 Sept 2023 9:50 AM IST

x
पानी के अंदर खींच लिया.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में नहर में पैर धोना 18 साल की एक लड़की को बहुत महंगा पड़ गया. नहर में मौजूद मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लड़की को मगरमच्छ ने उस वक्त नहर में खींच लिया जब वो अपने पैर धो रही थी.
पुलिस के मुताबिक, दुलहीपुर गांव की रहने वाली कामिनी विश्वकर्मा पर मंगलवार शाम मगरमच्छ ने हमला कर दिया. दुलहीपुर गांव शारदा नहर के किनारे है, जहां बरसात के दौरान अक्सर मगरमच्छ आश्रय लेते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कामिनी अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार की शाम बकरियों को चराने खेत में गयी थी. एक ग्रामीण ने कहा, जब वह अपने पैर धोने के लिए शारदा नहर पर गई, तो एक मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और उसे पानी के अंदर खींच लिया.
उसके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन मगरमच्छ लड़की के साथ पानी में गायब हो गया. पाधुवा पुलिस स्टेशन और उत्तरी खीरी के वन अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी, वन रेंज अधिकारी भूपेन्द्र चौधरी और वन रक्षक आकाश की एक टीम मौके पर पहुंची और नहर में युवती की खोज की गई.
हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम की मेहनत के दो दिनों बाद भी लड़की का पता नहीं चल सका है. थाना प्रभारी ने बताया कि, 'हमने लड़की का पता लगाने के लिए नावों पर गहन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि, हमारे प्रयासों का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





