भारत

सार्वजनिक हैंडपंप पर शौच के बाद धोया हाथ, लाठी-डंडे और फरसे से किया गया वार, हुई मौत, जाने कहां हुई ये घटना

jantaserishta.com
24 May 2021 5:43 PM IST
सार्वजनिक हैंडपंप पर शौच के बाद धोया हाथ, लाठी-डंडे और फरसे से किया गया वार, हुई मौत, जाने कहां हुई ये घटना
x
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराकर जाम हटवाया.

बिहार के सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में सार्वजनिक हैंडपंप पर हाथ धो रहे आधा दर्जन दलितों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया गया. इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उस शव को छपरा मुजफ्फरपुर NH 722 पर रखकर सड़क को घंटों जाम रखा. सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराकर जाम हटवाया.

12 मई को भेल्दी थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी मृतक शिवप्रसाद राम के घर के लोग सार्वजनिक हैंडपंप पर शौच के बाद हाथ धो रहे थे. तभी गांव के ही 14 लोगों ने लाठी-डंडे फरसा, लोहे की रॉड, तलवार से हमला कर दिया. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में शिव प्रसाद राम, चंदन कुमार राम, सिकंदर राम, विवेक कुमार राम, सरोज देवी और पन्ना देवी शामिल हैं.
सभी को इलाज के लिए गड़खा CHC ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. छपरा में कुछ लोगों का इलाज हुआ एवं गंभीर स्थिति को देखते हुए 3 लोगों को पीएमसीएच पटना बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.
पीएमसीएच में इलाज के क्रम में शनिवार को स्वर्गीय जानकी राम के 45 वर्षीय पुत्र शिव प्रसाद राम की मौत हो गई. मृतक का शव पोस्टमॉर्टम होने के बाद जैसे ही गांव पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 722 पर मोलनापुर के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद भेल्दी पुलिस, मढ़ौरा इंस्पेक्टर, गड़खा विधायक सुरेन्द्र राम सहित तमाम लोगों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जिसके बाद जाम हटा और पुनः आवागमन शुरू हुआ.
आक्रोशित लोगों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने एवं मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा तथा नौकरी दिलाने की मांग की. परसा BDO ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया. इस घटना के बाद पीड़ितों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी जिसमें 14 लोग अभियुक्त बनाए गए थे. 12 मई को हुई घटना के बाद भेल्दी थाने में 16 मई को FIR दर्ज करवाई गई, जिसमें हैंडपंप पर हाथ धोने के दौरान मारपीट का जिक्र किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story