भारत
शादी नहीं करने की मिली थी धमकी, बन गया दुल्हा तो कर दी हत्या
jantaserishta.com
28 Sept 2023 12:15 PM IST

x
पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। एक युवक को शादी नहीं करने की धमकी दी गई और जब युवक दुल्हा बन गया तो गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने उसकी जान ले ली। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
दरअसल, यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है जहां गुरुवार को अपराधियों ने उचीडीह गांव निवासी पंकज कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पंकज सुबह हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र से एक विस्किट की फैक्ट्री में काम कर वापस अपने घर लौट रहा था कि अपराधियों ने रहीमपुर चौक के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। परिजनों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने पंकज की शादी नहीं करने की हिदायत दी थी। इसको लेकर फोन और एक रजिस्ट्री द्वारा पत्र भी अज्ञात लोगों द्वारा घर पर भेजा गया था और चेतावनी दी गई थी अगर पंकज की शादी की गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
शादी के बाद भी यह सिलसिला चलता रहा।परिजनों ने बताया कि मृतक की 27 मई को शादी हुई थी और गुरुवार को उसकी हत्या कर दी गई। इधर, वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन का दावा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गई है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





