भारत

‘खान चाचा’ का रोल Veg या Non Veg? प्रदर्शन के दौरान खाते दिखे राहुल गांधी

jantaserishta.com
7 Oct 2026 12:35 PM IST
‘खान चाचा’ का रोल Veg या Non Veg? प्रदर्शन के दौरान खाते दिखे राहुल गांधी
x
VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल.

नई दिल्ली: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राहुल गांधी रोल खाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास सॉफ्ट ड्रिंक और पानी की बोतलें भी रखी दिखाई दे रही हैं.

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रोल खाते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने दिल्ली के मशहूर आउटलेट ‘खान चाचा’ से रोल्स ऑर्डर किए थे. वीडियो में राहुल गांधी स्टिंग पीते और नमकीन खाते हुए भी नजर आ रहे हैं.
इस दौरान एक मजेदार पल भी कैमरे में कैद हुआ. राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी को स्टिंग पीने के लिए कहते नजर आए. प्रियंका स्टिंग पीने को लेकर थोड़ी हिचकिचाती दिखीं, जिसके बाद राहुल उन्हें इसे एक बार ट्राई करने के लिए कहते रहे.
वीडियो पर मिल रहे कई तरह के रिएक्शन
राहुल गांधी के लंच वाले वीडियो पर सोशल मीडिया मिक्स्ड रिएक्शन आ रहे हैं. जहां कोई उन्हें पितृपक्ष में नॉनवेज खाने के लिए ट्रोल कर रहा है, तो कोई ये कह कर उनका बचाव कर रहा है कि क्या वो लंच भी न करें.
वायरल तस्वीर के बाद धार्मिक संगठनों ने उठाए सवाल
तस्वीर सामने आने के बाद कुछ धार्मिक और सनातनी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी को लेकर पोस्टर और सोशल मीडिया पोस्ट जारी किए हैं. इन संगठनों की ओर से तस्वीर को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं. संगठनों का कहना है कि हिंदू परंपराओं में कुछ विशेष धार्मिक अवधियों और महीनों के दौरान बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू तथा ब्राह्मण समाज के लोग मांस-मदिरा के सेवन से परहेज करते हैं. इसी आधार पर वायरल तस्वीर को लेकर राजनीतिक और धार्मिक बहस तेज हो गई है.
कुछ धार्मिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की ओर से समय-समय पर ऐसे आचरण किए जाते हैं, जिनसे सनातन परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को लेकर विवाद खड़ा होता है. हालांकि ये आरोप संबंधित संगठनों और सोशल मीडिया पोस्टों में किए गए दावे हैं.
इस तरह के पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं...

राहुल गांधी की वायरल तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.समर्थक और विरोधी अपने-अपने तर्कों के साथ तस्वीर साझा कर रहे हैं, जिससे यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
खान चाचा' नाम से अपने कारोबार की शुरुआत की
दिल्ली के खान मार्केट में स्थित ‘खान चाचा' की शुरुआत वर्ष 1972 में हाजी बंदा हुसैन ने की थी. इससे पहले वह प्रगति मैदान के पास ठेला लगाकर मटन सीक कबाब और रोल बेचा करते थे. उनके खाने का स्वाद इतना लोकप्रिय था कि ठेले के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं. बढ़ती लोकप्रियता के बाद उन्होंने खान मार्केट में शॉप नंबर 50 किराए पर ली और ‘खान चाचा' नाम से अपने कारोबार की शुरुआत की. यह दुकान उन्होंने राजीव गोयल से किराए पर ली थी.
कारोबार के विस्तार और फ्रेंचाइजी मॉडल को लेकर मतभेद
समय के साथ ‘खान चाचा' के कबाब और रोल्स दिल्ली की पहचान बन गए. साल 1996 में हाजी हुसैन के दोनों बेटे सलीम और जावेद भी इस कारोबार से जुड़ गए. हालांकि बाद के वर्षों में कारोबार के विस्तार और फ्रेंचाइजी मॉडल को लेकर मतभेद सामने आए. मकान मालिक के साथ विवाद के चलते साल 2000 में ‘खान चाचा' की दुकान करीब छह महीने तक बंद भी रही.
इसके बाद सलीम और जावेद ने कारोबारी नवनीत कालरा के साथ साझेदारी की और ‘खान चाचा' को नए अंदाज में आगे बढ़ाया. कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य चला, लेकिन 2016 के आसपास साझेदारों के बीच मतभेद बढ़ गए. आखिरकार 2017 में सलीम और जावेद ने अलग होकर ‘रूल्स एंड रोल्स' नाम से अपना नया आउटलेट शुरू किया. उन्होंने खान मार्केट में ही शॉप नंबर 49A में नई दुकान खोली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story