भारत

मदद मांगने आई महिला से कर रहा था गंदी बात, रंगीन मिजाज पुलिसवाले का ऑडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
4 Sept 2023 9:14 AM IST
मदद मांगने आई महिला से कर रहा था गंदी बात, रंगीन मिजाज पुलिसवाले का ऑडियो हुआ वायरल
x

DEMO PIC 

एडिशनल का कहना है कि निलंबन के बाद इस प्रकरण की जांच एसीपी घाटमपुर को दी गई है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
कानपुर: यहां पुलिस से मदद मांगने आई महिला के साथ दरोगा की फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है. इसमें वो महिला से अकेले मिलने और उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा है. दरअसल, कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति उसे मारता-पीटता है. शादी के पहले उसकी एक लड़के से बात होती थी. कुछ समय पहले उसके पास लड़के का फोन आया और दोनों की बात शुरू हो गई. दोनों की वीडियो कॉल पर भी बात हुई.
इसके बाद जब लड़के ने महिला से मिलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया. इस पर उसने उसे कॉल की और वीडियो रिकॉर्डिंग पति को भेज दी. इस वजह से पति मारपीट और शक करने लगा. इससे परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दी थी.
आरोप है कि इस मामले में दारोगा तेजवीर सिंह ने महिला को फोन किया और मदद करने के बजाय खुद महिला से दोस्ती करने और अकेले मिलने की बातें करने लगा. ऑडियो में दारोगा को महिला से ये पूछते हुए सुना जा सकता है कि उसका पति कब काम पर जाता है और वो कब अकेली होती है.
ऑडियो वायरल होते ही उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और दारोगा को निलंबित कर दिया. इस मामले में एडिशनल डीसीपी अंकित शर्मा का कहना है कि निलंबन के बाद इस प्रकरण की जांच एसीपी घाटमपुर को दी गई है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story