भारत

घर की पानी टंकी या सांपों का बसेरा? एक-एक कर निकले 11 सांप, नजारा देख कांप उठा परिवार

jantaserishta.com
12 May 2026 10:21 AM IST
घर की पानी टंकी या सांपों का बसेरा? एक-एक कर निकले 11 सांप, नजारा देख कांप उठा परिवार
x
पढ़ें पूरी खबर.
कोटा: राजस्थान में कोटा के आंवली इलाके में सोमवार सुबह एक घर के अंदर बने पानी के टैंक से एक साथ 11 सांप निकलने से हड़कंप मच गया. कमरे के भीतर बने करीब 8 फीट गहरे टैंक की सफाई के दौरान परिवार के लोगों ने पानी में हलचल देखी. जब टॉर्च की रोशनी डालकर देखा गया तो अंदर कई सांप तैरते नजर आए. सांपों को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत नगर निगम के रेस्क्यूअर रॉकी डेनियल को सूचना दी. सूचना मिलते ही रॉकी अपने सहयोगी जितेंद्र कोली के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
रॉकी डेनियल ने बताया कि घर के कमरे में बना पानी का टैंक काफी समय से साफ नहीं किया गया था. सुबह करीब साढ़े 11 बजे परिवार के लोग जब टैंक खाली कर उसकी सफाई कर रहे थे, तभी पानी में सांप दिखाई दिए. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने टैंक में उतरकर एक-एक कर सभी सांपों को बाहर निकाला.
करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद 11 सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. सभी सांप लगभग एक-एक फीट लंबे थे.रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से चंबल नदी के किनारे छोड़ दिया गया. रॉकी के मुताबिक ये ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति के पानी के सांप थे, जो विषैले नहीं होते हैं और आमतौर पर जल स्रोतों के आसपास पाए जाते हैं.
मकान मालिक ने बताया कि दो-तीन दिन पहले घर की सीढ़ियों पर भी एक सांप दिखाई दिया था. संभावना जताई जा रही है कि उसी सांप के बच्चे पानी के टैंक में गिर गए होंगे. घटना के बाद परिवार के लोग काफी देर तक सहमे रहे, हालांकि सभी सांपों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद राहत की सांस ली गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story