भारत

झूठा आरोप लगाया था, अब बहू को मिली ये सजा

jantaserishta.com
18 July 2022 4:53 PM IST
झूठा आरोप लगाया था, अब बहू को मिली ये सजा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अदालत ने ऐसे ही एक मामले में बहू पर सास, देवर और परिवार के अन्य सदस्यों पर घरेलू हिंसा व छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली: सावधान हो जाएं अगर ससुराल पक्ष पर झूठा आरोप लगाया, तो आपको इसका हर्जाना भरना पड़ सकता है। अदालत ने ऐसे ही एक मामले में बहू पर सास, देवर और परिवार के अन्य सदस्यों पर घरेलू हिंसा व छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रकम ससुराल वालों को बतौर मुआवजा दी जाएगी।

द्वारका स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन जैन की अदालत ने इस मामले में सास, देवर, देवरानी व उसके बेटे की याचिका को स्वीकार करते हुए माना है कि महिला द्वारा ससुराल पक्ष पर झूठे आरोपों की वजह से इस परिवार को लम्बी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। इन झूठे आरोपों की वजह से परिवार ऐसे हालातों से गुजरा जोकि वास्तविकता में पीड़ादायक थे। परिवार पर समय अंतराल पर ऐसे आरोप लगाए गए जिनकी कोई बुनियाद ही नहीं थी, लेकिन कानूनन उन्हें सुनना जरूरी था।
मामले में ससुराल पक्ष ने बताया कि उनके घर के बड़े बेटे की शादी वर्ष 1997 में हुई थी। शादी के बाद 2001 में बहू अपने पति और बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। इससे नाराज महिला की सास ने बेटे-बहू को संपति से बेदखल कर दिया। इसके बाद महिला ने सास की संपत्ति पर हक जताते हुए मई 2009 में द्वारका अदालत में मुकदमा दायर किया था। इसके अलावा जुलाई 2009 में सास, देवर, देवरानी और उनके बेटे पर घरेलू हिंसा का केस दायर किया। इन दोनों मामलों में अदालत ने आरोपों को बेबुनियाद माना।
संपत्ति विवाद का मामला जुलाई 2010 में खारिज हो गया, जबकि 13 साल से अलग रहने के आधार पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दिसंबर 2012 को खारिज कर दिया गया। 2015 में महिला के पति की मौत हो गई थी।
महिला की सास कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गई है, जबकि देवरानी बेमतलब के मुकदमेबाजी की वजह से मानसिक रोगी हो गई है। अदालत ने माना कि बगैर कसूर रोज-रोज पुलिस और कचहरी के चक्कर किसी को भी मानसिक रोगी बना सकते हैं। अदालत ने हर्जाना रकम का बंटवारा करते हुए निर्देश दिए कि मुआवजा देने वाली महिला की सास और देवरानी को 70-70 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। देवर और उसके बेटे को 30-30 हजार रुपये बतौर हर्जाना मिलेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story