भारत
शादीशुदा प्रेमिका संग मना रहा था रंगरलियां, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
15 Oct 2022 5:27 PM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
रेलकर्मी के होश उस समय फाख्ता हो गए जब उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ उसे देख लिया।
बरेली: यूपी के बरेली जिले में शादीशुदा व्यक्ति को दूसरी महिला के साथ मोहब्बत करना भारी पड़ गया। बीच सड़क पर पत्नी ने जब पति प्रेमिका की बाहों में बाहें डाले देखा तो इश्क का बुखार उतार दिया। दरअसल बहेड़ी स्टेशन पर तैनात रेलकर्मी के होश उस समय फाख्ता हो गए जब उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ उसे देख लिया। इसके बाद तो वहीं सड़क पर ही हंगामा हो गया। पति के सामने ही चप्पलों से प्रेमिका की पिटाई कर दी। थाने में महिला उसके पति और प्रेमिका के बीच लंबी पंचायत चली। इसके बाद तीनों को समझाकर छोड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, इज्जतनगर रेल मंडल में एक कर्मचारी का पत्नी से दहेज एक्ट का मुकदमा चल रहा है। करीब पांच साल से दोनों अलग रहते हैं। पत्नी को पता चला कि उसके पति का किसी युवती से अफेयर है जो अक्सर दोनों साथ-साथ देखे जाते हैं। कई दिनों से वह नजर रख रही थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां देखा तो उसका पति और प्रेमिका बैठे थे। यह देखकर उसने आपा खो दिया। स्टेशन पर ही युवती की पिटाई कर दी। युवती स्टेशन से भागी तो मामला सड़क पर पहुंच गया। महिला ने बीच बचाव में पति को भी पीट दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर श्रवण सिंह ने बताया, कि थाने लाकर तीनों को समझाकर छोड़ दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





