भारत

चेतावनी! दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें मौसम का हाल

Triveni
10 July 2021 2:18 AM GMT
चेतावनी! दिल्ली समेत देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें मौसम का हाल
x
देश में मानसून की हलचल तेज हो गई है। ताजा खबर मुंबई और दिल्ली से आ रही है।

देश में मानसून की हलचल तेज हो गई है। ताजा खबर मुंबई और दिल्ली से आ रही है। मुंबई में बीती रात से भारी बारिश हो रही है और यह सिलसिला कुछ दिन जारी रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। ठाणे समेत मायानगरी के निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। शनिवार होने के कारण अधिकांश दफ्तर बंद है, इसलिए सड़कों पर ट्रैफिक कम ही है। फिर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मानसून शनिवार को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। यानी राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में झमाझम का सिलसिला शुरू हो सकता है।

महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ी है। इस कारण आने वाले 4-5 दिन तक महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। कुछ उपनगरों में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं। ठाणे और मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पालघर, ठाणे, मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि सप्ताहांत में रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
दिल्ली में अगले एक हफ्ते होती रहेगी बारिश
दिल्ली में सुबह के तापमान में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट आई क्योंकि मानसूनी हवाएं दिल्ली के करीब पहुंच गई हैं। दोपहर शहर के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।


Next Story