Top News

यूपी में ठंड और बढ़ने की चेतावनी

Nilmani Pal
8 Dec 2023 1:56 AM GMT
यूपी में ठंड और बढ़ने की चेतावनी
x

यूपी। उत्तर प्रदेश में अब रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूर्वी अंचल के जिलों में रात का तापमान चार से पांच डिग्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दो से तीन डिग्री तक गिरने की सम्भावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देने वाले हरियाणा के आसपास केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ और छत्तीसगढ़ और विदर्भ के दायरे में बने चक्रवातीय दबाव का असर अब कम हो रहा है। मगर बादल छंटने के बाद अब रात में पारा गिरेगा।

बुधवार की रात सबसे कम तापमान मुजफ्फनगर में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह सूर्योदय से पहले कोहरा बढ़ेगा और दिन चढ़ते इसका असर कम होगा। फिलहाल दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी।

Next Story