
x
Ranchi/Jammu रांची/जम्मू। देश के कई हिस्सों में भारी ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी है। इसे लेकर झारखंड के रांची और जम्मू में 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड रांची के विशेष बुलेटिन के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड एवं शीतलहरी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिह्नित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने दिशा-निर्देश जारी किया।
छात्रों और छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अन्तर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। इसके तहत कक्षा केजी से कक्षा 6 तक की पठन-पाठन कार्य 12 से 14 जनवरी तक पूर्णतः स्थगित रहेगा।
कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्रों और छात्राओं का पठन-पाठन कार्य सुबह 10 बजे से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगा। सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें। अगर उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकता है। सभी अभिभावक, छात्र/छात्रा एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू ने एक पत्र जारी कर समर जोन के स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियों का विस्तार किया है। खराब मौसम की स्थिति के कारण समर जोन में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
Tagsरांची स्कूल बंदजम्मू स्कूल बंदशीतलहर चेतावनीभारी ठंडभारत मौसम विज्ञान विभागयेलो अलर्टकक्षा-केजी से कक्षा 6कक्षा 7-12सर्दियों की छुट्टियांछात्रों की सुरक्षाउपायुक्त रांचीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





