भारत

मौसम लेगा करवट! चेतावनी जारी, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कही यह बात

jantaserishta.com
28 Jun 2022 12:43 PM IST
मौसम लेगा करवट! चेतावनी जारी, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है तो कहीं प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. इस बीच पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का अलर्ट है. मौसम विभाग (IMD) ने आज, 28 जून को देहरादून, चमपावत, नैनीताल और पौड़ी में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है.

मौसम विभाग की मानें तो 29 जून के लिए भी उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि उत्तराखंड के कुछ ज़िलों में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बरसात के बाद मकानों में पानी घुसने और बिजली गुल होने की भी खबरें सामने आ रही हैं. उत्तराखंड में जल्द ही मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं.
इस बीच मौसम विभाग ने तेज़ आंधी और बारिश की चेतावनी के साथ कुछ इलाकों में भूस्खलन की संभावना जताई है. बागेश्वर में हुई तेज़ बारिश के बीच कुछ रास्तों पर भूस्खलन से मार्ग भी बाधित हुआ और कई इलाकों में बिजली गुल होने की खबर मिली. वहीं, रात से ही पिथौरागढ़ में भारी वर्षा से कई मार्ग बंद हैं. उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में भी भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है.
इसके अलावा चारधाम में भी रुक-रुक बारिश हो रही है. घने बादलों के बीच बारिश में भी लगातार यात्रियों का आवागमन लगा हुआ है. बता दें कि सोमवार को नैनीताल में सुबह से हो रही बारिश के कारण हल्द्वानी रोड पर मलबा आ गया था. जिसे 4 घंटे में जेसीबी की मदद से हटाया जा सका.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story