भारत

गोदाम पर बोला धावा, 17 लाख की चॉकलेट चोरी

jantaserishta.com
16 Aug 2022 3:13 PM IST
गोदाम पर बोला धावा, 17 लाख की चॉकलेट चोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।

लखनऊ: लखनऊ में चिनहट के देवराजी विहार इलाके में चोरों ने घर में बने गोदाम से 17 लाख की चॉकलेट पार कर दी। इतना ही नहीं पहचान न खुले इसलिए चोर डीवीआर भी उठा ले गए।

ओमेक्स सिटी निवासी व्यापारी राजेन्द्र सिद्धू कैडबरी के डीलर हैं। राजेन्द्र के मुताबिक देवराजी विहार इलाके में स्थित घर को कुछ समय पहले गोदाम बना दिया था। सोमवार रात पड़ोसी द्वारा गोदा के दरवाजे खुले होने की सूचना मिली। सूचना पर गोदाम पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे खुले पड़े थे। कमरे में रखी करीब 17 लाख रुपये की कैडबरी की चाॅकलेट गायब थी। वहीं डीवाआर व सिलेण्डर समेत अन्य सामान भी गायब था। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
राजेन्द्र सिंह सिद्धू के मुताबिक करीब दो माह पहले ही चिनहट के देवराजी बिहार इलाके में स्थित घर से ओमेक्स सिटी में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद घर में चाॅकलेट का गोदाम बना दिया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story