भारत
वार्ड पार्षद का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
jantaserishta.com
10 Aug 2023 10:52 AM IST

x
बिहार शरीफ: बिहार के नालंदा जिले के भागन बीघा ओपी क्षेत्र में वार्ड पार्षद का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजन गोली मारकर हत्या का आरोप लगा रहे है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के भागन बीघा ओपी अंतर्गत 17 नंबर के समीप एक युवक का बुधवार की रात शव बरामद किया गया। इसकी पहचान नियामतपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरागम पासवान के पुत्र रोशन पासवान के रूप में की गई। मृतक हरनौत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद भी था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वार्ड पार्षद बुधवार को अपने घर से मोटरसाइकिल से किसी काम को बिहार शरीफ गए थे। इस दौरान घर वालों से फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन शाम सात बजे के बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार वार्ड पार्षद की हत्या गोली मारकर की गई है। शरीर पर कई गोलियों के जख्म के निशान भी देखे गए हैं। घटना के पीछे चुनावी रंजीश की भी बात की आशंका जताई जा रही है।
इधर, पुलिस के अधिकारी बताते हैं कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसपार्षदपार्षद शवBiharBihar NewsBihar PoliceCouncillorCouncilor dead body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





