भारत

वार्ड बॉय ने सरकारी अस्पताल में महिला से की छेड़छाड़, सोते समय बनाया निशाना

jantaserishta.com
15 Sept 2024 5:28 PM IST
वार्ड बॉय ने सरकारी अस्पताल में महिला से की छेड़छाड़, सोते समय बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

मोबाइल जब्त.
कोलकाता: कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक और महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक हेल्थ वर्कर पर 26 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब वह अस्पताल में सो रही थी जहां उसके बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (ICH) के बच्चों वाले वार्ड में मैं सो रही थी। यहां मेरा बेटा एडमिट था।' आरोपी की पहचान 26 वर्षीय तनय पाल के रूप में हुई है, जो अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, तनय पाल बच्चों के वार्ड में आया और महिला को गलत तरीके से छूने लगा। उसने उसे निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया। आरोपी ने इस घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। घटना की शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने पाल का मोबाइल जब्त कर लिया और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके कुछ समय बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कोलकाता के आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप-मर्डर मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। आरोप है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के एक दिन बाद ही मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। ताजा घटनाक्रम की बात करें तो सीबीआई ने इस मामले में मेडिकल इंस्टीट्यूट के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को रविवार को अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने घोष के खिलाफ इस मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप जोड़ा था। घोष भ्रष्टाचार के मामले में इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने मंडल को भी गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story