भारत

वार्ड ब्वॉय की नीयत बिगड़ी,अस्पताल में महिला से की छेड़छाड़

jantaserishta.com
25 May 2023 1:09 PM IST
वार्ड ब्वॉय की नीयत बिगड़ी,अस्पताल में महिला से की छेड़छाड़
x

DEMO PIC 

आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में वार्ड की पांचवीं मंजिल पर सो रही एक महिला के साथ एक वार्ड ब्वॉय ने छेड़छाड़ की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित महिला का पति इस अस्पताल में भर्ती है। अधिकारी ने कहा कि घटना बुधवार तड़के हुई और आरोपी कुणाल वर्मा (25) को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12.10 बजे जीटीबी एन्क्लेव थाने में पुलिस कंट्रोल रूम को राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ताहिरपुर में एक महिला से अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा छेड़खानी करने की सूचना मिली।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने कहा था कि उसका पति 22 मई से अस्पताल में भर्ती है। वह उसी वार्ड में पांचवीं मंजिल पर सो रही थी जहां उसका पति भर्ती था, तभी आरोपी सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच उसके पास आया, उसे अनुचित तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की। अधिकारी ने कहा, इसके बाद, भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story