भारत

वर्चस्व की जंग! घर में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या, रहम की भीख मांगते रहे परिजन

jantaserishta.com
1 Aug 2023 2:51 PM IST
वर्चस्व की जंग! घर में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या, रहम की भीख मांगते रहे परिजन
x
भुजाली से कई वार किए गए, फिर गोली मारी गई।
धनबाद: धनबाद के झरिया में धनंजय सिंह नामक 36 वर्षीय शख्स की उसके घर में घुसकर बेरहमी हत्या कर दी गई। उस पर भुजाली से कई वार किए गए, फिर गोली मारी गई। उसकी पत्नी और घरवाले रहम की भीख मांगते रहे। लेकिन, हमलावरों ने एक न सुनी। हमलावरों ने जाते-जाते घर पर एक बम भी फेंका, जो नहीं फटा।
वारदात झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ सिंहनगर में सोमवार की रात साढ़े ग्यारह से बारह बजे के बीच की है। इस हत्या को कोयला चोरी में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। धनंजय सिंह धनबाद के रसूखदार माफिया घराना “सिंह मैंशन” का समर्थक था। बताया गया कि धनंजय अपने घर में पत्नी, दो बच्चियों और पिता के साथ था। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आधा दर्जन हथियारबंद लोग घर में जबरन घुस आए और उस पर भुजाली से ताबड़तोड़ प्रहार किया। फिर, पत्नी और बच्चियों के सामने ही उसे गोली मार दी गई।
इस वारदात को पिछले 19 जनवरी को गुलगुलिया नगर बस्ती में दो गुटों के बीच कोयला चोरी के धंधे में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुए खूनी संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जबकि, आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस लड़ाई में धनंजय भी शामिल था। इसके बाद से ही वह विरोधी गुट के निशाने पर था।
आरोप है कि धनंजय की हत्या के पीछे “सिंह मैंशन” के विरोधी “रघुकुल” घराने के समर्थकों का हाथ है। बहरहाल, पुलिस ने धनंजय का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तहकीकात चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story