भारत
यूक्रेन में युद्ध: भारत बोला- सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का करना चाहिए सम्मान
Shiddhant Shriwas
26 Feb 2022 5:20 AM GMT

x
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए कल देर रात एक प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने हिस्सा लिया। भारत ने संबद्ध पक्षों का हिंसा को तुरंत रोक कर कूटनीतिक उपायों पर लौटने और देशों की संप्रभुता व प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करने का आह्वान किया।
भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ काम कर रहे हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने को कहा। सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील।
गोल्डन ग्लोब नामांकित "नैशविल" अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर ने स्पष्ट किया है कि कीव में उनकी बेटी सुरक्षित है। ई न्यूज ने बताया कि हेडन पैनेटीयर ने रूसी आक्रमण के बीच बेटी काया के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बीच 7 वर्षीय बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। काया यूक्रेन में अपने पिता व्लादिमिर क्लिशको के साथ रहती है।

Shiddhant Shriwas
Next Story