युद्ध ब्रेकिंग: अब कीव में नहीं है कोई भारतीय! बरस रहे रूसी रॉकेट

नई दिल्ली: ऑपरेशन गंगा का एक ट्विटर अकाउंट (@opganga) भी है। कीव में भारतीय दूतावास ने कहा था कि एक दिन में ही सभी लोग कीव से निकल जाएं। जानकारी के मुताबिक अब कीव में कोई भारतीय नहीं है और वे यूक्रेन के बॉर्डर वाले इलाकों में पहुंच गए हैं। यूक्रेन की सरकार ने भी लोगों के लिए ट्रेनों का प्रबंध किया था। इसके अलावा सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को अपना विशेष राजदूत बनाकर यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू, जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी भी कई बैठक कर चुके हैं। यक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय थे जिनमें से 60 फीसदी ने देश छोड़ दिया है और बाकी 40 फीसद में से भी कोई कीव में नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





