भारत

इजरायल-ईरान के बीच युद्ध मानवता के लिए ठीक नहीं : उदित राज

jantaserishta.com
23 Jun 2025 1:09 PM IST
इजरायल-ईरान के बीच युद्ध मानवता के लिए ठीक नहीं : उदित राज
x
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से तनाव कम करने और शांति की अपील की है। इस पर कांग्रेस प्रवक्‍ता उदित राज ने सोमवार को कहा कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध मानवता के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि युद्ध समस्‍याओं का हल नहीं है।
उन्‍होंने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है, युद्ध से शांति नहीं मिल सकती है। जिस तरह से इजरायल और ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, यह दुनिया और मानवता के लिए ठीक नहीं है। वहीं, ईरान से भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी पर उन्‍होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा करना हर देश की सरकार की जिम्‍मेदारी होती है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "मैं धार्मिक ध्रुवीकरण के विचार से सहमत नहीं हूं। मूल्यांकन इस आधार पर किया जाना चाहिए कि क्या वैध है और क्या नहीं। इस्लामिक देशों में ऐसा कहकर वे क्या संदेश देना चाहते हैं? यह धार्मिक ध्रुवीकरण है। इसके अलावा, प्रत्येक देश की अपनी परिस्थितियां और हित होते हैं और वे अपना अलग रुख अपनाते हैं, कोई भी व्यक्ति सिर्फ कहने से कोई रुख नहीं अपनाएगा। दुनिया में कहीं न कहीं या कुछ देशों में उत्पीड़न हो रहा है। अगर इस्लामिक आधार पर ध्रुवीकरण हुआ, तो पूरी दुनिया इस तरह से विभाजित हो जाएगी, जो नहीं होना चाहिए। क्या सही है और क्या गलत, इसका आकलन किया जाना चाहिए और यह चल रहा युद्ध गलत है। शांति के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।"
दरअसल, नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को मुस्लिम देशों की चुप्पी पर निराशा जताते हए कहा था कि अगर वे अब नहीं जागे, तो अगला निशाना वही होंगे। उदित राज ने भारत की कूटनीति को लेकर भी कई सवाल खड़े किए। साथ ही जांच एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट के दौरान एजेंसियां क्‍या कर रही थीं? एजेंसियों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पड़ोसी देश में किस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story