भारत

इजरायल और हमास की जंग: हवाई हमले के बाद सदमे में भारतीय महिला, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
9 Oct 2023 2:37 PM IST
इजरायल और हमास की जंग: हवाई हमले के बाद सदमे में भारतीय महिला, हुआ कुछ यूं...
x
देखें वीडियो.
कोच्चि: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। तेज होते इस महायुद्ध में दोनों देशों से मरने वालों की तादात भी बढ़ती जा रही है। करीब 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में करीब 18000 भारतीय भी रहते हैं। भारतीय उन इलाकों में रहते हैं, जहां हमास के आतंकियों ने एयर स्ट्राइक की थी। इजरायल पर हुए हवाई हमले में भारतीय महिला भी घायल हुई है। यहां काम करने वाली केरल की एक नर्स फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले के दौरान घायल हो गई। महिला ने बताया कि जब वह भारत में रहने वाले अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, तभी हवाई हमलों ने उसे डरा दिया।
केरल मूल की भारतीय नर्स शीजा आनंद (41), जो सात साल से इजरायल में हैं, शनिवार को हमास के हवाई हमले में घायल हो गई। उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं लेकिन, वह उस खौफनाक मंजर को अभी तक भूल नहीं पाई है, जब हमास ने शनिवार तड़के इजरायल पर एक आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व हमला किया। महिला ने बताया कि वह उस वक्त अपने पति (जो भारत में हैं) से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। धमाका इतना शक्तिशाली था, कॉल कट गई। इसके बाद उसने दोबारा कॉल किया और बताया कि वह घायल जरूर हो गई लेकिन, सुरक्षित है।
शीजा की एक साथी ने बाद में आनंद (शीजा के पति) के परिवार को सूचित किया कि वह घायल हो गई है और उसकी सर्जरी की गई है। आनंद को एक और सर्जरी के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। आनंद के पति और उनके दो बच्चे भारत में हैं। पति पुणे में नौकरी करता है।
इस बीच, केरल के 200 से अधिक लोग बेथलेहम के एक होटल में फंसे हुए हैं और फिलहाल सुरक्षित हैं। मलयालम अखबार मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, समूह के सदस्यों में से एक जॉय ने कहा कि उन्होंने सामूहिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान हवाई हमले के सायरन को सुना। समूह को बेथलहम में अपने होटल में ही रुकने के लिए कहा गया है। उनके तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें सोमवार को मिस्र के लिए रवाना होना था।
बताया जा रहा है कि कोच्चि के 45 और लोग फ़िलिस्तीन के एक होटल में फंसे हुए हैं। मातृभूमि अखबार के अनुसार, समूह सुरक्षित है और उसे सीमा पार करने की अनुमति मिल गई है। इजराइल में भारतीय राजदूत और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को इजराइल की स्थिति से अवगत कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story