भारत

युद्ध शुरू? पाकिस्तान ने भारत के शहरों पर दागीं मिसाइलें, S-400 ने हवा में ही कर दिया नेस्तनाबूद

jantaserishta.com
8 May 2025 3:28 PM IST
युद्ध शुरू? पाकिस्तान ने भारत के शहरों पर दागीं मिसाइलें, S-400 ने हवा में ही कर दिया नेस्तनाबूद
x

नई दिल्ली: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकवाद की कमर तोड़कर रख दी थी. इस सैन्य कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने बदला लेने की कोशिश की. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे भारत सरकार ने नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान ने भारत के अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, बटिंठा, आदमपुर, चंडीगढ़, नाल, फलोदी और भुज में हमले की कोशिश की थी. इसके जवाब में भारत सरकार ने पाकिस्तान के इन हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए बुधवार रात को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया था.
भारत ने S-400 का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में तहलका मचा दिया. भारत ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के खिलाफ यह ऑपरेशन रातभर चला. भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया.
भारत ने इस एक्शन को गैर उकसावे वाली कार्रवाई बताया है. सरकार ने साफ किया कि पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया है. पाकिस्तान के हमले को नाकाम किया गया है. भारत की इस कार्रवाई में लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है.
आज सुबह भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में कई जगह एयर डिफेंस रडार और सिस्टम पर निशाना साधा. भारत ने उतनी ही क्षमता और इंटेंसिटी से जवाब दिया है, जिस क्षमता से हमला किया गया था. इससे लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट हो गया है.
पाकिस्तान मोर्टार और भारी गोलाबारी के जरिए एलओसी पर बिना उकसावे के हमला करता रहा है. पाकिस्तान की इस फायरिंग में 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
सरकार ने कहा कि सात मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर भारत के कई शहरों में हमले करने की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन्हें तबाह कर दिया. अब इसके मलबे को बरामद किया जा रहा है, जिससे पाकिस्तानी हमले के सबूत मिल रहे हैं.
पाकिस्तान में आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस ऑपरेशन से तहत मंगलवार रात को पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा. पीएम मोदी ने बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही बैठकों में यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया, जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गईं. ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था कि आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता.
इस हमले में अब तक 90 आतंकियो के ढेर होने की खबर है. भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयरस्ट्राइक के लिए सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया.
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास की गई. इसके तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्ट्राइक की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null