भारत

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान

jantaserishta.com
30 Nov 2022 11:39 AM IST
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

स्‍कूल-कॉलेजों में इच्छुक छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति दी जाएगी.
बेंगलुरू: कर्नाटक वक्फ बोर्ड राज्य में अपने स्वयं के वित्त पोषण के साथ स्कूल और कॉलेज शुरू करने की योजना बना रहा है. सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के हिजाब पहनने की इजाजत ने देने के फैसले के खिलाफ, इन स्‍कूल-कॉलेजों में इच्छुक छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति दी जाएगी. योजना है कि ये शिक्षक संस्‍थान पूरी तरह से सेल्‍फ फंडड होंगे जिसके चलते वह अपने नियम लागू करने के लिए स्‍वतंत्र होंगे.
मंगलुरु, शिवमोगा, हासन, कोडागु, बीजापुर, हुबली आदि में ये स्कूल और कॉलेज शुरू किए जाएंगे. इन शिक्षण संस्थानों के लिए 25 करोड़ की धनराशि आवंटित है. इन कॉलेजों के लिए कोई स्वायत्त नियम नहीं होंगे, मगर ये स्कूल और कॉलेज बोर्ड और विश्वविद्यालयों के नियमों का पालन करेंगे.
कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी ने यह पूरी जानकारी दी है. इन स्कूलों और कॉलेजों पर CM दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ऐलान करेंगे. बता दें कि राज्‍य के स्‍कूलों में लंबे विवाद के बाद छात्र- छात्राओं को धार्मिक पहचान के वस्‍त्र पहनकर आने की इजाजत नहीं है. मामले पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story