Top News

मामा की बेटी से शादी करना चाहता था, विरोध पर युवक ने किया सुसाइड

Nil dhankar
10 Dec 2023 9:52 AM IST
मामा की बेटी से शादी करना चाहता था, विरोध पर युवक ने किया सुसाइड
x

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में प्यार में दीवाना एक युवक अपनी ममेरी बहन को दिल दे बैठा। चार माह तक चली इस प्रेम कहानी में जब सफलता नहीं मिली तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने प्रेम-प्रसंग में बेटे द्वारा जहर खाने की बात पुलिस को लिखित में दी है। फिरोजाबाद के टापाकलां सत्यनगर निवासी अमर सिंह दो वर्ष पहले परिवार सहित ससुराल थाना बागवाला के गांव मानिकपुर में आ बस गए थे। तीन बेटियां, दो बेटे हैं। इसमें सभी के शादी हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा रवेन्द्र (19) की शादी नहीं हुई थी।

Next Story