भारत
मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाला चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 May 2024 4:15 PM IST

x
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले वांछित चोर को शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रतनपुरी-खतौली रोड पर बने अंडरपास के पास एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के दौरान रोका। लेकिन, मोटरसाइकिल सवार भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम हासिर उर्फ शूटर बताया। वह मेरठ के शाह पीर गेटखाता मोहल्ला का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल टावर से चोरी उपकरण, मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद गिए।
अभियुक्त थाना खतौली से मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी मामले में वांछित चल रहा है। अभियुक्त पर मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद में हत्या का प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसमुठभेड़MuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





