भारत

वांटेड शार्प शूटर गिरफ्तार, व्यापारी की हत्या के लिए ली थी पांच लाख की सुपारी

jantaserishta.com
3 Nov 2022 9:51 AM IST
वांटेड शार्प शूटर गिरफ्तार, व्यापारी की हत्या के लिए ली थी पांच लाख की सुपारी
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| थाना सिहानीगेट पुलिस ने थाना सिहानीगेट क्षेत्र से कार व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने के मामले में वांटेड शातिर शार्प शूटर/कॉन्ट्रैक्ट किलर जितेन्द्र त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल और 5 कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही व्यापारी को मारने के लिए ली गयी सुपारी में से 58,000 रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सिहानीगेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना सिहानीगेट क्षेत्र से अभियुक्त जितेन्द्र त्यागी को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के नंदग्राम में रहने वाले जितेंद्र त्यागी को आपूलेन्ट माल के सामने जीटी रोड गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त ने वादी कार व्यापारी की हत्या करने के लिये सम्पूर्णान्द/काले अनेजा से 5 लाख रुपए की सुपारी तय करना व 1 लाख रुपए एडवांस में लेना तथा शेष रुपए हत्या करने के बाद लेने की बात स्वीकार की है।
अभियुक्त के घर से एक स्वचालित देशी 9 एमएम पिस्टल एवं 5 कारतूस तथा सुपारी के लिए गए 1 लाख रुपए में से 58,000/- रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के साथ साथ कई और मामले भी दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story