भारत
दोहरे हत्याकांड में वांटेड आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद का बदला लेने की बात सामने आई
jantaserishta.com
14 Sept 2025 6:00 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी देव प्रताप सिंह उर्फ देवा हर्ष विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज एक दोहरे हत्याकांड में वांटेड था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 सितंबर को दिल्ली के प्रताप नगर में देव प्रताप सिंह ने सुधीर उर्फ बंटी और राधे प्रजापति को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला था कि आरोपी देव ने अपने साथी चैतन्य तोमर उर्फ ताशु, प्रदीप भाटी, सुमित और प्रमोद के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
इस हमले के पीछे 29 अगस्त को हुए एक पुराने विवाद का बदला लेने की बात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चैतन्य तोमर, प्रदीप भाटी, पवन भाटी उर्फ डग्गा और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि देवा और सुमित फरार चल रहे थे।
फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने इंस्पेक्टर सतेंद्र पूनिया और इंस्पेक्टर सोहनलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देव भोपुरा, उत्तर प्रदेश के पास छिपा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीपी रमेश लांबा के मार्गदर्शन में एक टीम ने भोपुरा बॉर्डर के पास से देव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से भागने और छिपने में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण उसने और उसके साथियों ने राधे और बंटी की हत्या की साजिश रची थी।
मंडोली, दिल्ली का रहने वाला आरोपी देव 12वीं पास है और आपराधिक गिरोहों के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी दिल्ली में फरार अपराधियों और बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक बड़ी सफलता है।
Tagsदिल्ली के प्रताप नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में वांटेड आरोपी गिरफ्तारदिल्लीप्रताप नगरदोहरे हत्याकांडWanted accused arrested in double murder case in Pratap NagarDelhiPratap Nagardouble murder case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





