भारत

बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 की मौत

jantaserishta.com
22 Sept 2022 10:43 AM IST
बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक परिवार के चार सगे भाई बहनों ने दम तोड़ दिया.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में भारी बरसात के चलते दो अलग-अलग इलाकों में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंद्रपुरा में कच्चे घर की दीवार गिरने से एक परिवार के चार सगे भाई बहनों ने दम तोड़ दिया.
मृतक बच्चों में सिक्कू (10), अभि (8), सोनू (7) और आरती (5) वर्ष हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चे अनाथ थे, दो साल पहले उनके माता-पिता की मौत हो गई थी. पांचों भाई बहन अपनी 75 साल की दादी शारदा देवी के साथ रह रहे थे. हादसे में घालय हुए एक भाई और दादी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
घटना की जानकारी देते हुए इटावा जिला अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि इटावा में लगातार भीषण बरसात के चलते थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा में दीवार के मलबे में दबकर 4 सगे भाई बहनों की मौत हुई है. घटना की सूचना रात करीब 3:30 बजे मिली थी जिस पर तुरंत इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर घायल दादी और बच्चे का हालचाल जाना. लगातार बरसात के चलते जनपद सभी को अलर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा अवनीश राय ने बताया कि नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी.
वहीं, दूसरी घटना इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृपाल पुरा गांव के पास भाटिया पेट्रोल पंप की दीवार ढहने से एक दंपति की मौत हो गई. बताया गया कि रामसनेही 65 और उनकी पत्नी रेशमा 63 भाटिया पेट्रोल पंप की दीवार के किनारे सो रहे थे. देर रात दीवार गिरने के बाद दोनों मलबे में दब गए जब तक उनको निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई.
बरसात के चलते इटावा के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 22 सितंबर से लेकर के 23 सितंबर तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story