भारत

'यहां कहीं खाना मिलता है...' , पुलिस चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी, आरोपी स्टेशन से गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Sept 2026 9:49 AM IST
यहां कहीं खाना मिलता है... , पुलिस चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी, आरोपी स्टेशन से गिरफ्तार
x
वॉकी-टॉकी भी बरामद कर लिया गया है.
मुंबई: मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन की बीट चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अंधेरी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है और उसके पास से चोरी हुआ वॉकी-टॉकी भी बरामद कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह चोरी 17 सितंबर को हुई थी। आरोपी वीपी रोड के दो टैंक बीट पुलिस चौकी में आया था। वह यह पता करने आया था कि यहां कहीं खाना मिलता है या नहीं। इस दौरान चौकी में रखा वॉकी-टॉकी बार-बार बज रहा था।
पुलिस ने बताया कि लगातार बज रहे वॉकी-टॉकी को आरोपी ने चुराया और वहां से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि आरोपी मुंबई में ही रहता है और रेलवे स्टेशनों के परिसर में ही रहता है। यही उसके ठिकाने हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को ट्रेस करते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से परेशान है और इसी वजह से उसने यह चोरी की थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा, "वीपी रोड पुलिस स्टेशन की बीट चौकी से वॉकी-टॉकी चोरी का मामला सामने आया था। हमने आरोपी को अंधेरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है और वॉकी-टॉकी बरामद कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।"
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने पहले भी ऐसी कोई घटना की है। पुलिस चौकी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story