
x
बड़ी खबर
अंजनी कुमार
New Delhi. नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा में भी पास हो गया. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की मंजूरी के बाद अब यह बिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास जाएगा. उनकी मंजूरी के बाद यह कानून की शक्ल ले लेगा. आज शुक्रवार होने के कारण जुम्मे की नमाज के बाद देश में शांति का माहौल बिगड़ने का डर भी मंडरा रहा है. जिसे देखते हुए दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक देश के हर हिस्से में सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए हैं. आईबी भी अलर्ट मोड पर है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
वक्फ बिल पर जेडीयू में फूट पड़ती नजर आ रही है. मोदी सरकार को वक्फ बिल पर एनडीए के पुराने सहयोगी बीजू जनता दल (बीजेडी) से बड़ा बेनिफिट मिला. पहले बीजेडी ने वक्फ बिल का विरोध करने की बात कही थी, और अपने सांसदों को वक्फ बिल के खिलाफ वोट देने के लिए कहा था, लेकिन अब पार्टी ने अपने सांसदों को इस मुद्दे पर स्वतंत्र रूप से वोट देने की छूट दे दी है. बीजेडी ने राज्यसभा में अपने सांसदों के लिए कोई व्हिप जारी नहीं किया है और न ही कोई खास निर्देश दिया है. पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. पहले यह माना जा रहा था कि कभी बीजेपी की सहयोगी रही बीजेडी इस बिल के खिलाफ वोट कर सकती है।
Tagsवक्फ बिलमुसलमानों में खुशीखुशी की लहरनेताओं का विरोधमुसलमान वक्फ बिलवक्फ संशोधन बिलराज्यसभा पाससुरक्षा अलर्टजुमे की नमाजबीजेडी समर्थनजेडीयू फूटNDA लाभWaqf Billhappiness among Muslimswave of happinessopposition by leadersMuslim Waqf BillWaqf Amendment BillRajya Sabha passedsecurity alertFriday prayersBJD supportJDU splitNDA gains
Next Story





