भारत

भारत के संविधान के तहत लोकसभा-राज्यसभा में वक्फ बिल पास हुआ : रामेश्वर शर्मा

jantaserishta.com
10 April 2025 11:52 AM IST
भारत के संविधान के तहत लोकसभा-राज्यसभा में वक्फ बिल पास हुआ : रामेश्वर शर्मा
x
भोपाल: लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के साथ वक्फ बिल पारित होने के बाद भी इस पर बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष के नेता लगातार वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कहा कि छाती पीटने से कुछ नहीं होगा। यह बिल राज्यसभा और लोकसभा में पारित हुआ है और इसे सभी को मानना होगा।
गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान के तहत लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल पारित हुआ। अब इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। अब भारत सरकार उनसे अतिक्रमण की हुई जमीन को वापस लेगी और गरीब मुसलमानों के हित में इसे इस्तेमाल में लाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि वक्फ कानून के तहत वक्फ संपत्तियों का लाभ अब गरीब मुसलमानों को मिलेगा, जिन्हें वर्षों से तथाकथित मुस्लिम नेताओं द्वारा धोखा दिया गया और उनका शोषण किया गया। वक्फ बोर्ड द्वारा मुसलमानों को शिक्षा से वंचित रखा गया। इसलिए, भारत सरकार जो वक्फ कानून लाई है, इसे सभी को मानना होगा। भारत के संविधान के ही तहत यह लोकसभा और राज्यसभा में पास किया गया है।
बता दें कि वक्फ बिल के खिलाफ गुरुवार से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 'वक्फ बचाओ मुहिम' चलाने की बात कही है। 7 जुलाई तक चलने वाली इस मुहिम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिला स्तर पर धरना-विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुस्लिम बोर्ड द्वारा वक्फ कानून के खिलाफ करीब 50 शहरों में प्रेस वार्ता करने की योजना भी बनाई गई है। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में भी इसके खिलाफ एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story