भारत

वक्फ (संशोधन) विधेयक जरूर होगा पास : सुनील शर्मा

jantaserishta.com
24 March 2025 11:42 AM IST
वक्फ (संशोधन) विधेयक जरूर होगा पास : सुनील शर्मा
x
जम्मू: वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। विधेयक पर विपक्ष के विरोध के बीच भाजपा विधायक और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि यह वि‍धेयक जरूर पास होगा।
सुनील शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वक्फ (संशोधन) विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा और इसके बाद उस पर चर्चा भी होगी। अगर किसी को कोई दिक्कत होगी तो उस पर सदन में बहस की जाएगी, उसके बाद ही बिल पास होगा। मुझे नहीं लगता है कि इस बिल पर जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का कोई रोल होगा।"
सुनील शर्मा ने हीरानगर मुठभेड़ पर कहा, "एक तरफ पाकिस्तान खुद अपनी भूमि के अंदर ही आतंकवाद की ज्वाला में लिपट चुका है और दूसरी तरफ वे (पाकिस्तान) यहां घुसपैठ करके आतंकवादी भेजने का प्रयास कर रहे हैं। हीरानगर के सान्याल गांव में जो घटना सामने आई है, उसके बाद हमारी सिक्योरिटी फोर्स सर्च अभियान चला रही है और लगातार वहां पर डटी हुई है। मेरा ऐसा मानना है कि पाकिस्तान ने खुद के ल‍िए खाई खोद रखी है और उसकी रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया। मगर हमारी सिक्योरिटी फोर्स चाक चौबंद है और अलर्ट मोड पर आतंकवादियों को दफन करने का काम करेगी।"
उन्होंने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर में जब से नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनी है, तब से वे पाकिस्तान की गाथा गा रहे हैं। वे कभी उनके साथ बात करने की वकालत करते हैं, तो कभी किसी और तरीके से पाकिस्तान का बोलबाला करते हैं। इसी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।"
इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, " केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है और इसमें कोई संदेह नहीं है। साल 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद आतंकवाद को करारा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती खत्म हुई है और विदेशी आतंकियों पर भी कार्रवाई हो रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story