भारत

वेटर का मालिक की पत्नी के साथ अवैध संबंध, मारकर जंगल में फेंका गया, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

jantaserishta.com
5 April 2024 12:57 PM IST
वेटर का मालिक की पत्नी के साथ अवैध संबंध, मारकर जंगल में फेंका गया, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा
x

सांकेतिक तस्वीर

पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले सचिन की हत्या में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या का आरोप उसके पूर्व मालिक पर लगा जिसकी पत्नी से कथित तौर पर सचिन के अवैध संबंध बन गए थे। पुलिस हत्या के आरोप में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले सचिन की हत्या हशीब खान नाम के शख्स ने कर दी। उसने अपनी पत्नी पर दबाव डालकर उसे बुलाया और फिर उसकी जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के संगम विहार में टी-शर्ट मैन्युफ्चरिंग यूनिट चलाने वाले 31 साल के हशीब खान और उसकी पत्नी शबीना बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। सचिन पिछले रविवार को कनॉट प्लेस से लापता हो गया था।
डीसीपी देवेश कुमार के मुताबिक परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर सचिन के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। कॉल डिटेल से पता चला कि उसकी लोकेशन संगम विहार में हैं। इसके बाद हशीब खान से संपर्क किया गया जिसकी फैक्ट्री में सचिन पहले काम करता था। तहकीकात में पुलिस को पता चला कि सचिन ने हशीब से दो लाख रुपए उधार लिए थे। हशीब और उसकी पत्नी से पूछताछ में पता चला कि महिला और मृतक के बीच अवैध संबंध बन गया था। हशीब को उसकी खबर मिल गई थी। उसने अपनी बेगम पर सचिन को बुलाने का दबाव बनाया। घर बुलाकर हशीब ने सचिन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को कार में डालकर डासने इलाके के जंगल में फेंक आया।
सचिन जब घर नहीं लौटा तो घर वालों ने फोन मिलाया। लेकिन फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सचिन संगम विहार की फैक्ट्री में एक साल से अधिक समय तक काम कर चुका था। उसका हशीब से लेनदेन को लेकर भी विवाद था। बताया जाता है कि वह एक लाख रुपए वापस कर चुका था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story