व्यापम घोटाले के व्हिस्लब्लोअर आनंद राय दिल्ली से गिरफ्तार, जानिए वजह

नई दिल्ली: व्यापमं केस के व्हिस्लब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया है. डॉ. आनंद राय ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. आनंद राय के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय के उपसचिव ने एफआईआर दर्ज करवाई थी क्योंकि आनंद राय ने कुछ दिन पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद उन पर आरोप लगाए थे.
मुझे दिल्ली से होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुँचे @VTankha @KapilSibal
— Office Of Dr Anand Rai (@anandrai177) April 7, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





