भारत
6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को नतीजे
jantaserishta.com
18 Jan 2023 5:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को इसका एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने छह राज्यों की कुल सात विधानसभा और लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव की प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा कर दी है।
चुनाव आयोग ने 6 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। यहां 27 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है, उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, इन सीटों पर चुनाव के लिए 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को छह विधानसभा सीटों और एक राज्य की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





