भारत

देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी

jantaserishta.com
17 Oct 2022 2:52 PM IST
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी
x
देहरादून (आईएएनएस)| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इधर देहरादून में भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी डेलीगेट कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है।
रुद्रपुर से भी पीसीसी डेलीगेट पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विधानसभा रुद्रपुर से विधायक पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी रही मीना शर्मा, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिमल राय और हाजी सरवरयार खान ने भी अपने अपने मतों का प्रयोग किया।
मतदान करने के पश्चात पीसीसी डेलीगेट मीना शर्मा ने कहा कि वह पहली बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रतिभाग कर रही हैं और वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story