x
महाराष्ट्र में आज होने वाले नगर निकाय चुनाव केवल स्थानीय निकाय तक सीमित नहीं हैं. बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव माना जा रहा है. खासकर मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां पैसे, पावर और प्रतिष्ठा की निर्णायक लड़ाई है. यह चुनाव तय करेगा कि मुंबई की सत्ता किसके हाथ में जाएगी और किसकी राजनीतिक विरासत कायम रहेगी.
बीएमसी एशिया की सबसे अमीर सिविक बॉडी मानी जाती है, जिसका सालाना बजट करीब 75 हजार करोड़ रुपये है. यही वजह है कि इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है. यह सिर्फ एक महानगर पालिका का चुनाव नहीं है, बल्कि मुंबई शहर और उपनगरों की महाराष्ट्र विधानसभा की 36 सीटों और लोकसभा की 6 सीटों की राजनीति से भी सीधे तौर पर जुड़ा है.
Next Story





