भारत

सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर वोटिंग, कोलकाता किले में हो जाएगा तब्दील

jantaserishta.com
29 May 2024 2:04 PM IST
सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर वोटिंग, कोलकाता किले में हो जाएगा तब्दील
x
कोलकाता: देश में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग होगी। इस चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की दो सीटें भी शामिल हैं। एक जून को कोलकाता एक तरह से किले में तब्दील हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, "कोलकाता-दक्षिण और कोलकाता-उत्तर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 246 कंपनियां तैनात की जाएंगी।"
इसके अलावा, सशस्त्र पुलिस यूनिट समेत कोलकाता पुलिस के 11 हजार 500 कर्मियों को शनिवार (1 जून) को कोलकाता में तैनात किया जाएगा। शहर में कुल 599 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात की जाएगी।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की योजना के अनुसार, एक जून को मतदान वाले सभी नौ लोकसभा क्षेत्रों में करीब दो हजार क्यूआरटी तैनात किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहले से ही सीएपीएफ की 1,020 कंपनियां मौजूद हैं। योजना के अनुसार, सातवें चरण में मतदान ड्यूटी के लिए 978 कंपनियां तैनात की जाएंगी, जबकि शेष को रिजर्व रखा जाएगा।
इस आखिरी चरण में चुनाव आयोग पोलिंग स्टेशनों से दूर के क्षेत्रों में चुनाव संबंधी तनाव को रोकने के लिए क्यूआरटी की तैनाती पर विशेष जोर दे रहा है। पश्चिम बंगाल में एक जून को जिन लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी उनमें कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, जादवपुर, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, बशीरहाट, बारासात और दमदम शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story