भारत

खतौली उपचुनाव के लिए 369 बूथों पर सोमवार को वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

jantaserishta.com
4 Dec 2022 2:23 PM IST
खतौली उपचुनाव के लिए 369 बूथों पर सोमवार को वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना
x
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होना है। मुजफ्फरनगर जिले में खतौली विधानसभा क्षेत्र के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना हो गई हैं। विधानसभा क्षेत्र के लिए 171 पोलिंग पार्टी खतौली विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होने के लिए पहुंची। मुजफ्फरनगर नवीन मंडी स्थल मे बनाए गए स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन के साथ रवानगी कर रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के आलावा अन्य अधिकारी सुबह से ही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। चुनाव को लेकर 171 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, वहीं प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल हैं। चुनाव में करीब 1624 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ईवीएम मशीन के साथ एक किट में कोराना के बचाव के लिए सेनिटाइजर, मास्क हाथों के ग्लव्स व अन्य सामग्री रखी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि खतौली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी प्रस्थान करना शुरू कर रही हैं और सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधायक विक्रम सैनी को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में उनकी भूमिका के लिए 11 अक्टूबर को एम/एमएलए कोर्ट ने दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी। सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर 11 अक्टूबर को खतौली विधानसभा सीट को खाली घोषित कर दिया गया था।
खतौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है।
खतौली सीट पर बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के मदन भैया से है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story