भारत
शहीद रिपुदमन सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान की दिलाई शपथ
Shantanu Roy
4 April 2024 4:46 PM IST

x
सवाई माधोपुर। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाईमाधोपुर में कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने महाविद्यालय के सभी कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई एवं सभी को 26 अप्रैल को परिवार के सभी मतदाताओं सहित शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग के सी-विजिल एप, वोटर हेल्पलाइन एप, केवाईसी एप, सक्षम एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।
Next Story





