भारत

भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tara Tandi
5 Dec 2023 10:17 AM GMT
भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
x

नरसिंहपुर : नरसिंहपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में दो भाइयों को गोली लगी। मौके पर एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरा बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है, जिसे जबलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला नरसिंहपुर के गंगई कला गांव का है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज
बता दें कि गंगई कला गांव में एक बृजमोहन नाम के युवक ने देर रात दो भाईयों पर गोली चला दी। एक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। पुलिस ने इस मामले को कायम कर जांच में ले लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि गोली लगने वाले भाईयों की पहचान डोरीलाल मलाह, जिसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा भाई सीताराम मलाह जो अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल इस घटना की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story