
पंजाब: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी यानि रविवार को मतदान होगा. इस चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने जमकर पसीना बहाया है और उनके प्रत्याशियों की किस्मत कल ईवीएम में बंद हो जाएगी. इस बार कुल 1304 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यह पंजाब का 16वां चुनाव होगा. वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस ने उन्हें अगले मुख्यमंत्री का चेहरा भी बनाया है. 2017 में 117 सीटों में से कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं, जिसके बाद पूर्ण बहुमत की सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में बनी. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 20 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 15, भाजपा को केवल 3 सीटें मिली थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





