भारत

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग पूरी, नतीजे देर रात तक

Nil dhankar
9 Sept 2025 5:00 PM IST
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग पूरी, नतीजे देर रात तक
x

दिल्ली। देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला। विपक्ष के सांसदों ने भी मतदान में हिस्सा लिया।अब उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार है। रात आठ बजे तक नतीजों के ऐलान का इंतजार है। उपराष्ट्रपति चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच है।

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी रहने के बीच, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा, " विपक्ष के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के जीतने की पूरी संभावना है। लोकतंत्र में, सभी दलों का एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक लक्ष्य है।"

इंडिया गठबंधन के लोकसभा में 249 और राज्यसभा में 105 सांसद हैं। इस तरह गठबंधन के कुल 354 वोट होते हैं, जो बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े 391 से कम हैं।

Next Story