भारत

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी

Nilmani Pal
11 May 2023 2:00 AM GMT
यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी
x

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। तस्वीरें राजनगर के पिंक बूथ से है। राज्य की सात नगर निगम, 95 नगर पालिका और 267 नगर पंचायत सीटों पर मुकाबला है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान कानपुर मंडल की सीटों पर रहेगा, जहां कई दिग्गजों की साख दांव पर है।

नगर निगम क्षेत्र के कुल 2217517 मतदाता 110 पार्षदों और एक महापौर के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह आठ बजे से नवीन गल्ला मंडी से रवाना हो गई थीं। मतदान के लिए जिले को 29 जोन में बांटा गया है। जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता हैं।

मतदान के बाद ईवीएम व मतपेटियां नवील गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रेक्षक की उपस्थित में मतदान कर्मियों का तीसरा रेंडमाइजेशन हुआ। नगर निगम के 110 वार्डों के लिए 530 मतदान केंद्रों पर 1752 मतदान स्थल बनाए गए हैं। महापौर के 13 प्रत्याशियों और 851 पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।

Next Story