भारत

दूसरे चरण की वोटिंग जारी, मायावती बोलीं- डर और लालच से मुक्त होकर वोट डालें

jantaserishta.com
14 Feb 2022 8:17 AM IST
दूसरे चरण की वोटिंग जारी, मायावती बोलीं- डर और लालच से मुक्त होकर वोट डालें
x

लखनऊ: यूपी में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इसमें 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए 2.02 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. बता दें कि दूसरे चरण में 9 जिलों से 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

मायावती बोलीं- डर और लालच से मुक्त होकर वोट डालें
दूसरे चरण के मतदान के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए. सभी प्रकार की लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए. आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारण्टी है. आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story