
बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आज दूसरे चरण का मतदान है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आठ जिलों के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा हैं। इन जिलों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ जिले शामिल हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट पर भी इसी चरण में मतदान है, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ है और भाजपा ने यहां नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | People form queues at a polling station in Nadia ahead of the voting for the second and final phase of the state assembly elections.
— ANI (@ANI) April 29, 2026
Voting to begin at 7 am. pic.twitter.com/yQhrDDstG4
भाजपा के लिए दूसरे चरण का मतदान असली परीक्षा है। इससे यह तय होगा कि क्या बीजेपी भ्रष्टाचार के आरोप और नागरिकता की राजनीति के जरिए सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की सबसे मजबूत दीवार में सेंध लगाने में कायमाब होगी या नहीं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में इस बात की परीक्षा हुई कि उत्तर बंगाल और आस-पास के जिलों में भाजपा अपनी पारंपरिक बढ़त को बरकरार रख सकी है या नहीं और अब दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़, कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रहेगी।
दूसरे चरण में जिन 142 सीट पर मतदान होना है, उनमें से तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में 123 सीट जीती थीं, भाजपा ने सिर्फ 18 और 'इंडियन सेक्युलर फ्रंट' (आईएसएफ) ने एक सीट हासिल की थी।चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। मतदान से पहले चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी उपद्रवी मतदान के दौरान विस्फोटक का इस्तेमाल न करने पाएं। बंगाल सहित अन्य राज्यों के लिए एग्जिट पोल बुधवार शाम साढ़े 6 बजे के बाद जारी किए जाएंगे।
#WATCH | Arambagh, Hooghly | Mock polls underway at the polling booth number 232 under 201 Goghat Assembly constituency for Phase 2 of West Bengal Assembly elections.
— ANI (@ANI) April 29, 2026
Visuals from Teligram Prathamik Vidyalaya pic.twitter.com/tW7dAcCS7B





