भारत

पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज

Subhi
28 July 2025 8:00 AM IST
पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज
x

Uttarakhand Panchayat Elections: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 40 विकासखंडों में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में 10 जिलों के 40 विकासखंडों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के लिए मतदान होगा। 4431 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा।

कुल 2157199 मतदाता छोटी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसमें 10,45,643 महिला मतदाता, 11,11,490 पुरुष मतदाता व 66 अन्य शामिल हैं। बता दें कि पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Next Story