भारत

पांचवें चरण का मतदान आज, रायबरेली, अमेठी के साथ ही अयोध्या और चित्रकूट में भी होना है मतदान

jantaserishta.com
27 Feb 2022 12:14 AM IST
पांचवें चरण का मतदान आज, रायबरेली, अमेठी के साथ ही अयोध्या और चित्रकूट में भी होना है मतदान
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान हो चुका है. अब पांचवें चरण के मतदान की घड़ी आ गई है. वह घड़ी आ गई है जब मतदाता अपना निर्णय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद करेंगे. पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को यानी आज मतदान होना है. मतदाता 692 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है उनमें गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी जिले के साथ ही सुलतानपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा शामिल हैं. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गृह जिले प्रतापगढ़ में भी पांचवें चरण के तहत ही मतदान होना है.
चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं. चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. मतदान केंद्रों की सुरक्षा में पुलिस और होम गार्ड्स के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है.
पांचवें चरण के मतदान में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत दांव पर है. कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story