भारत

मुस्लिम महिला को बीजेपी को वोट देना बना गले की फांस, पति ने घर से निकाला

jantaserishta.com
21 March 2022 10:41 AM IST
मुस्लिम महिला को बीजेपी को वोट देना बना गले की फांस, पति ने घर से निकाला
x

बरेली: विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ा। नाराज ससुरालियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही तलाक दिलवाने और पुलिस में शिकायत करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी है।

एजाज नगर गौटिया निवासी ताहिर अंसारी की बेटी उजमा का निकाह मोहल्ले के ही तस्लीम अंसारी के साथ जनवरी 2021 को हुआ था। दोनों की लव मैरिज हुई थी। पीड़िता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उसने भाजपा को वोट दिया था। इस बात की भनक जब रिश्ते के मामा मौलाना तय्यब और देवर आरिफ को लगी तो उन्होंने पहले उससे पूछा कि उसने किसको वोट दिया था। महिला ने जब बताया कि उसने भाजपा को वोट दिया है तो वे भड़क गए। उन्होंने उसे पीटा। रिश्ते के मामा और देवर ने कहा कि उसने भाजपा को वोट दिया है इसलिए उसका पति उसे तलाक देगा। भाजपा सरकार रोक सके तो रोककर दिखाए। पीड़िता के पिता ताहिर अंसारी का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी करते है। बेटी को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। वहीं, पीड़िता और परिवार के लोगों ने पुलिस से मदद मांगी है। वहीं, शौहर से इस संबंध में बात नहीं हुई।
तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सियासी पार्टियों को वोट देना संवैधानिक अधिकार है। कोई भी महिला, पुरूष किसी भी प्रत्याशी या पार्टी को वोट कर सकता है। इसको सियासी नजरिए से देखना ठीक नहीं है। ससुराली या शौहर इस बात के लिए तलाक की धमकी दे रहे हैं कि पीड़िता ने भाजपा को वोट दिया है तो यह गलत है। ससुरालियों को चाहिए कि वो पीड़िता से माफी मांगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो शरीयत की नजर में गुनाहगार होंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story