भारत
बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान जारी, 5 अप्रैल को मतगणना
jantaserishta.com
31 March 2023 10:51 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण जारी है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव में कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी सीटों पर 5 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी और परिणाम जारी किए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं के लिए कुल 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में भाजपा और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।
शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, संजीव श्याम सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव जैसे नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों के बीच जबकि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होना है।
कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जबकि सारण शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर कुल 12 उम्मीदवार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





